Haryana News: रेवाड़ी में सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला, अपने ही बने खून के प्यासे

On: February 5, 2026 9:03 PM
Follow Us:
crime

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक बडा मामला सामने आया है। रेवाड़ी जिले में गुरुवार को गांव चौकी नंबर दो के सरपंच संदीप पर उनके ही भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमने की सूचना पाकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सतर्कता से सरपंच की जान बच सकी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। Haryana News

जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव चौकी नंबर दो निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उनके परिवार में आपसी विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। गुरुवार को सरपंच संदीप खेतों की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उनके भतीजे ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। Haryana News

शिकायत के अनुसार आरोपी ने सरपंच संदीप पर कुल्हाड़ी से तीन से चार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान संदीप बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुए इस हमले को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर ने बीच बचाव किया। Haryana News

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल संदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जाटूसाना थाना पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। आ

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now