Haryana News: 12 फरवरी को हडताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी, जानिए क्या है इनकी मांगें ?

On: February 4, 2026 5:29 PM
Follow Us:
नगर पालिका धारूहेड़ा

Haryana News: धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा के प्रांगण में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज, सचिव सुमित्रा देवी, सीटू के पूर्व प्रधान रामकुमार कामरेड सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 12 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले और राज्य स्तर के कर्मचारी नेताओं ने नगर पालिका कर्मियों को संबोधित करते हुए एकजुटता का आह्वान किया।Haryana News

नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल, रतिश बगड़ी ने कर्मचारियों की समस्याओं, लंबित मांगों और सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखे।Haryana News

  Haryana News: 12 फरवरी को हडताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी, जानिए क्या इनकी है मांगें
Haryana News: 12 फरवरी को हडताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी, जानिए क्या इनकी है मांगें

वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते कर्मचारी 12 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। नेताओं ने नगर पालिका कर्मचारियों से अपील की कि वे हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने के लिए एकजुट होकर भाग लें और संगठन की मजबूती को प्रदर्शित करें।

इस मौके पर नगर पालिका इकाई की ओर से प्रधान अनिल कुमार, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष हरिकिशन, संगठनकर्ता तेज सिंह, वरुण, राहुल, संजय, अरुण, अजय समेत अन्य इकाई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
धारूहेडा: मांगो को लेकर बैठक कर्मी व हड़ताल को लेकर किया गया आह्वान

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now