Haryana News: मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना विरोध प्रदशर्न

On: February 12, 2026 4:48 PM
Follow Us:
मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना विरोध प्रदशर्न

Haryana News: धारूहेड़ा: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से मांगो को लेकर गुरूवार को नपा कार्यालय के गेट पर राष्ट्र व्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की। कर्मचारियो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।Haryana News

हड़ताल के तहत नगर पालिका के कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारी तथा ठेके पर कार्यरत सभी कर्मचारी काम बंद कर धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे सभी कर्मचारी नगर पालिका के पास एकत्रित हुए।?Haryana News

मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना विरोध प्रदशर्न
मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना विरोध प्रदशर्न

ये है मांगे: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, स्थायी भर्ती करना, पुरानी पेंशन बहाल करना और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान रणजीत, सचिव सुनील, कोषाध्यक्ष हरिकिशन, संगठनकर्ता तेजसिंह, प्रेस सचिव राजबीर सहित बडी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now