Haryana News: रेवाड़ी गौ रक्षा दल को राजस्थान में किया सम्मानित

On: January 12, 2026 8:23 PM
Follow Us:
रेवाड़ी गौ रक्षा दल रेवाड़ी को राजस्थान में किया सम्मानित

Haryana News: धारूहेड़ा: गौसेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम रेवाड़ी गौ रक्षा दल को माँ भगवती गौ उपचार शाला, आलमपुर कोटकासिम द्वारा सम्मानित किया गया । इस मोके पे गौशाला के प्रधान पवन, जिला प्रमुख बलबीर छीलर, जाटूवास सरपंच अशोक, रामनारायण चौधरी मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के दौरान गौ उपचार शाला के प्रतिनिधियों ने कहा कि रेवाड़ी गौ रक्षा दल हरियाणा लंबे समय से बेसहारा, घायल और बीमार गौवंश की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल गौमाताओं को समय पर उपचार दिलाना, अवैध तस्करी के मामलों में सतर्कता बरतना और लोगों को गौसंरक्षण के प्रति जागरूक करना टीम के सराहनीय कार्यों में शामिल है।Haryana News

इन प्रयासों से न केवल कई गौमाताओं का जीवन बचाया गया है, बल्कि समाज में गौसेवा के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया है। नंदू गोशाला के प्रधान रोहित यादव नेकहा कि गौमाता की रक्षा और सेवा उनका नैतिक दायित्व है और भविष्य में भी वे इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now