Haryana news : हरियाणा में PTI अध्यापक की शर्मसार करने वाली घटना, जाने पूरी खबर ?

On: September 19, 2025 11:35 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। शहरमालपुर गांव में महिलाओं ने गांव के सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। स्कूल का पीटीआई अध्यापक हितेंद्र बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता है और उन्हें गंदी फिल्में दिखाता है।

जानकारी के मुताबिक, कई बच्चियों ने  शिकायत की कि उन्हें जबरदस्ती योगा करने के लिए बोलता है और पीछे ही कुर्सी बिछाकर बैठ जाता है जिससे वे काफी असहज महसूस करती हैं। उन्हें शिकायत करने पर मारता पीटता है और किसी से शिकायत करने पर स्कूल से निकाल देने की धमकी देता है। उसकी इन हरकतों की वजह से कई बच्चियां स्कूल छोड़ चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मां बाप ने पहले भी इसकी शिकायत स्कूल प्राध्यापिका और सरपंच को की है लेकिन हर बार समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया गया। लेकिन इससे उस अध्यापक के हौसले बढ़ते गए और उसकी हरकतें भी बढ़ती गई। पहले भी वह स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका के खिलाफ भी गलत प्रचार करने पर उसे माफी मांगनी पड़ी थी। लेकिन कल महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने इकट्ठे होकर कल फिर सरपंच को शिकायत दी जिसके बाद विद्यालय में पुलिस भी पहुंची।Haryana news

आज फिर महिलाएं इकट्ठी होकर विद्यालय पहुंची लेकिन मुख्याध्यापिका ने विद्यालय के सभी गेटों पर ताल लगवा दिया लेकिन महिलाएं विद्यालय में पहुंच गई और अध्यापकों को अपनी शिकायत बताई जिसके बाद विद्यालय के सभी बच्चों और बच्चियों ने खुलकर उस अध्यापक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद पता लगने पर मौके पर 112 और थाने से एसएचओ भी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर बच्चों और ग्रामों  को शांत किया। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now