Haryana News: नपा धारूहेड़ा के नॉमिनेट पार्षद बने राजकुमार सैनी व अतर पांचाल

On: July 10, 2025 7:07 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: हरियाणा सरकार ने वार्ड 2 के पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी और पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह पांचाल को नगरपालिका धारूहेड़ा में नॉमिनेट पार्षद नियुक्त किया है

Haryana News : हरियाणा सरकार ने वार्ड 2 के पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी और पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह पांचाल को नगरपालिका धारूहेड़ा में नॉमिनेट पार्षद नियुक्त किया है। दोनों ही भाजपा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

राजकुमार सैनी: कि राजकुमार सैनी संघ की पृष्ठभूमि से हैं और पहले भी धारूहेड़ा नगर पालिका में पार्षद रह चुके हैं। वे भाजपा मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव और असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, वे हरियाणा मिनिमम वेज एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य तथा सीएम विंडो रेवाड़ी में एमिनेंट पर्सन के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। वे ओसीसीसीएल कंपनी में श्रमिक प्रधान भी सेवा कर चुके है।Haryana News

अतर सिंह का धारूहेड़ा में इस पद नियुक्त् होने पर जगह जगह  स्वागत किया गया।
अतर सिंह का धारूहेड़ा में इस पद नियुक्त् होने पर जगह जगह स्वागत किया गया।

अतर सिंह: बता दें कि अतर सिंह पांचाल भी भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार भागीदारी निभाते आए हैं। वे भाजपा धारूहेड़ा मंडल के पूर्व प्रधान भी रह चुके है। अतर सिंह का धारूहेड़ा में इस पद नियुक्त् होने पर पार्षद राहुल जोशी, सुरेश सैनी, पूर्व मंडल रामनिवास व टीम ने स्वागत किया

नियुक्ति के बाद दोनों नेताओं ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, सांसद राव इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और जनहित में हर संभव प्रयास करेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now