Haryana News: होटलों को लेकर पुलिस ने जारी नई गाइडलाइन, DSP ने अधिकारियों को दिए निर्देश

On: July 5, 2025 9:40 AM
Follow Us:

Haryana News: ओयो के बाद अब हरियाणा में होटलों में सखती बढा दी है। होटलो मे आये दिन वारदातों को लेकर पुलिस अब नए कदम उठाने जा रही हैं यही कारण है कि हर शहर होटल संचालकों की बैठक बुलाकर निर्देश दिए जा रहे है।

डीएसपी रेवाड़ी हेडक्वार्टर डा. रविंद्र सिंह ने सभी होटल व गेस्ट हाउस संचालक से कहा की होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने व्यक्तियों की कम से कम दो आइडी जरूर लें। बिना आइडी कार्ड के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए।Haryana News

बता दे कि हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा होटल व गेस्ट हाउस पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत डीएसपी मुख्यालय डा. रविंद्र सिंह ने जिला सचिवालय के सभागार में होटल व गेस्ट हाउस संचालकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।Haryana News

यदि कोई संदिग्ध किस्म का व्यक्ति आकर रुके, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी प्रकार की आपराधिक वारदात को समय से पहले रोका जा सके। इसके साथ ही होटल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की आइटी जरूरी वेरीफाई करवाएं

इसके साथ साथ हर समय पोर्टल पर ऑनलाइन होटल रजिस्टर्ड करें और होटलों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति ऑनलाइन इंद्राज करना सुनिश्चित करें। सभी होटल व गेस्ट हाउस के मेन गेट और प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे होने चाहिए।

तीन महीने की Recording  जरूरी: पुलिस ने यह भी कहा कि होटलो में केमरे की रिकार्डिंग 90 दिन या उससे अधिक होनी चाहिए। सभी होटल व गेस्ट हाउस में अग्निशामक यंत्र दुरुस्त हालत में होने चाहिए। रसोई के पास सारे गैस सिलेंडर एक साथ न रखें। सभी अपने अपने होटलों में फायर एनओसी लें। होटल में आने-जाने वालों के लिए वाहनों की पार्किंग का अच्छा प्रबंध होना चाहिए।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now