Haryana News: पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी आलोक मित्तल पहुंचें रेवाड़ी

On: December 11, 2025 6:58 PM
Follow Us:
Haryana News: पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी आलोक मित्तल पहुंचें रेवाड़ी

Haryana News: पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक मित्तल ने वीरवार को रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना रामपुरा के नवनिर्मित भवन तथा पुलिस लाइन रेवाड़ी में पुलिस कर्मियों के लिए बनाए जा रहे सरकारी आवासों का निरीक्षण किया।Haryana News

धारूहेड़ा में किया स्वागत’ बता दें कि इस मौके पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मित्तल के धारूहेडा पहुँचने पर आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी श्रीमती नाजनीन भसीन, उपायुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा व अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने उनका स्वागत किया।Haryana News

नवनिर्मित थाना रामपुरा पहुंचने पर सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा सलामी देकर पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी श्री आलोक मित्तल का जोरदार स्वागत किया गया। डीजीपी आलोक मित्तल ने थाना रामपुरा के नए भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में बन रहे नए क्वार्टरों एवं साफ–सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

पुलिस लाइन रेवाड़ी में जिओ और ओआरज के लिए नए सरकारी आवासों का निर्माण कार्य जारी है, जिन्हें पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने आवासीय परिसर में रह रहे पुलिस परिवारों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद: अवसर पर आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी श्रीमती नाजनीन भसीन, एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, थाना रामपुरा प्रभारी सहित पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now