Highlight
- भिवानी की शिक्षिका मनीषा की हत्या पर फूटा आक्रोश
- धारूहेड़ा में निकली केंडल मार्च और विरोध रैली
- न्याय की मांग को लेकर युवाओं व महिलाओं ने उठाई आवाज
Haryana News : भिवानी जिले की ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की हत्या के विरोध में सोमवार रात धारूहेड़ा की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजन ने एकजुट होकर मोमबत्ती मार्च निकाला और आक्रोश रैली के जरिए न्याय की मांग उठाई।
इस दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और मोमबत्तियां लेकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। रैली में शामिल युवाओं और महिलाओं ने कहा कि मनीषा की नृशंस हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अब समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। रैली के अंत में मनीषा को श्रद्धांजलि दी गई और लोगों ने संकल्प लिया कि न्याय की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती।
कंवर सिंह चेयरमैन, वाइस चेयरमैन अजय जांगड़ा, अशोक कोसलिया, शेरसिंह मेहरा,राजकुमार पार्षद, रामनिवास प्रजापत,दीपक माहेश्वरी टीम,सागर बजरंग नगर टीम, चेतन, दीप राठी, गौरव सैन, डॉ योगेन्द्र रंगा, टिंकू प्रधान,गोविंद ,गोपाल, बाला जी समाज सेवा ट्रस्ट , खड़खड़ा युवा टीम , लाला हिन्दू युवा वाहिनी टीम, अक्षय बागोरिया, आशीष सैनी, ज्ञानी यादव, निखिल जांगिड़, बबलू, पवन उर्फ मन्नू शौर्या, देवकी गौ उपचार सेवा संस्था धारूहेड़ा टीम मौजूद रही।
















