Haryana News: हरियाणा में 8 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, इंतकाल दर्ज करवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

On: June 21, 2025 8:40 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में 8 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, इंतकाल दर्ज करवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

Haryana News: एसीबी हिसार द्वारा आज दिनांक 21.06.2025 को आरोपी अनूप सिंह हल्का पटवारी गांव बनवाली जिला फतेहाबाद को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये नकद(आठ हजार रूपये) रिश्वत लेते गांव भोडिया बिशनोईयान बस अडडा से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया हैं।

​शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया हैं कि अनूप पटवारी उससे व उसके भाईयो की जमीन का विरासत इन्तकाल दर्ज करने की एवज 10 हजार रू. व उसकी बुआ व उसके चचेरे भाईयो की भूमि का विरासत इन्तकाल दर्ज करने की एवज में 20 हजार रूप्ये कुल 30,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग कर रहा है।

उसके द्वारा बार-2 अनुरोध करने पर आरोपी अनूप सिंह पटवारी द्वारा उससे उसके द्वारा मांगी गई रिश्वत की राशी को किस्तो में लेने पर सहमति दी गई है। आज उसके द्वारा आरोपी को 8,000/-रू. नकद रिश्वत दी जानी है।

Haryana News: Patwari arrested in Haryana for taking bribe of 8 thousand, bribe was demanded in lieu of registering the transfer

शिकायतकर्ता की उपरोक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुये एसीबी हिसार की टीम द्वारा आरोपी अनूप सिंह हल्का पटवारी उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 21 दिनांक 21.06.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार दर्ज किया गया हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा प्रमुख द्वारा आमजन से अपील की है, कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की ऐवज में रिश्वत की मांग करता हैं तो उसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2022 व 1064 पर दे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now