Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, 2 बच्चों की मौत, कई घायल

On: September 22, 2025 2:13 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। करनाल नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों से भरी एक पिकअप जीप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद वह पलट गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में कुल 15 से 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा नीलोखेड़ी के समीप समाना बहु इलाके में हुआ, जब एक अज्ञात ट्रक ने तेज रफ्तार से आकर पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप सड़क किनारे पलट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।Haryana news

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग पंजाब से उत्तर प्रदेश शादी में शामिल होने जा रहे थे। ये सभी मेहनत-मजदूरी करने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now