Haryana news : हरियाणा में ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान 

On: September 19, 2025 2:01 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सिरसा में ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसकर कर्जदार हुए एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बणी गांव निवासी 37 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत 16 सितंबर को स्वजन को बिना बताए घर से चला गया था। उसके घर न लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की परंतु वह कहीं नहीं मिला। वीरवार को किसी ने स्वजन को सूचना दी कि गुरप्रीत का शव फ्लडी नहर के नजदीक एक पेड़ से लटका हुआ है।Haryana news

जानकारी मिलते ही स्वजन वहां पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा की मोर्चरी में रखवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वजन ने बताया कि गुरप्रीत पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह ऑनलाइन गेम खेलता था। ऑनलाइन गेम खेलने के कारण वह कर्जदार हो गया। जिसकी वजह से वह परेशान रहने लग गया और इसी परेशानी के चलते ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने स्वजन के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम उपरांत उनके हवाले कर दिया।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now