Haryana News: हरियाणा में 3 जिलों मेें बीजेपी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे नड्डा, नवनिर्मित कार्यालयों पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम

On: July 5, 2025 9:08 PM
Follow Us:
Haryana News: Nadda will inaugurate 3 BJP offices in Haryana, programs will also be organized at newly constructed offices

Haryana News: हरियाणा में भाजपा के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन केंद्रीय कार्यालय से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय कार्यालय से सायं 4 बजे वचुअर्ली उद्घाटन होगा। झज्जर, कुरूक्षेत्र और सिरसा जिला कार्यालयों के उद्घाटन के मौके पर इन जिलों में भी कार्यालयों पर कार्यक्रम रखे गए हैं। नड्डा, नायब और बड़ौली इन तीनों कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़ेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि झज्जर जिला कार्यालय ‘‘झज्जर कमलम’’ पंचनंद चौक, रेवाड़ी रोड के उद्घाटन मौके पर झज्जर में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि मौजूद रहेंगे।

अरविंद सैनी ने बताया कि सिरसा जिला कार्यालय ’’सरसाई कमल’’ के उद्घाटन अवसर पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, पूर्व राज्यपाल प्रोफसर गणेशी लाल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चौपड़ा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, भाजपा के संस्थापक सदस्य नंदलाल गोयल, जिला अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट मौजूद रहेंगे। वहीं कुरूक्षेत्र जिला कार्यालय ‘‘गीता कमल’’ सेक्टर-8 के उद्घाटन अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र गोल्डी रहेंगे। इस अवसर पर 2 बजे नवनिर्मित कार्यालय में सुखमनी साहिब पाठ किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय श्रद्धा और सेवा का केंद्र होता है। अरविंद सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले उन्हें काम करने की जगह देना अनिवार्य है, जिसके तहत आज झज्जर, सिरसा और कुरूक्षेत्र जिला कार्यालयों का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now