Haryana news : हरियाणा में 22 लाख से अधिक लोग बिजली डिफॉल्टर, अब विभाग करेगा ये कार्रवाई

On: September 8, 2025 2:22 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियां गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) पर उपभोक्ताओं का बकाया जून 2025 तक बढ़कर 7,695.62 करोड़ रुपए हो गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, न केवल ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ता बल्कि औद्योगिक इकाइयां और सरकारी विभाग भी बिल चुकाने में पीछे हैं। बिजली निगम सरकारी तंत्र से बिलों की वसूली नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति और कमजोर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में 22 लाख 21 हजार 315 उपभोक्ता समय पर बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पाए हैं और अब डिफाल्टर बन चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे उपभोक्ताओं की भी शामिल है, जिनकी बिजली आपूर्ति अभी भी चालू है, जबकि कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन पहले ही काट दिए गए हैं।Haryana news

ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे अधिक बकाया 

  • ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं का बकाया लगभग 4,400 करोड़ रुपए है।
  • शहरी घरेलू उपभोक्ताओं का करीब 834 करोड़ रुपए।
  • कृषि क्षेत्र के किसानों पर 194 करोड़ रुपए का बकाया।
  • गैर-घरेलू (वाणिज्यिक प्रतिष्ठान) का लगभग 770 करोड़ रुपए।
  • औद्योगिक इकाइयों का 1,063 करोड़ रुपए से अधिक।
  • सरकारी विभागों का 389 करोड़ रुपए का बकाया।
  • अन्य श्रेणियों का लगभग 43 करोड़ रुपए बकाया है।

बिजली बिल न भरने पर पहले जुर्माना और ब्याज लगाया जाता है, इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है।Haryana news

हरियाणा में बिजली बिल बकाएदारों को राहत देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की है। इस योजना के तहत वन टाइम बिल का भुगतान करने पर 10% की छूट और 100% सरचार्ज में छूट दी जा रही है। किश्तों में बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को 100% सरचार्ज माफ किया जाएगा। घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा औद्योगिक और अन्य उपभोक्ताओं को भी 50% सरचार्ज माफ की सुविधा दी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now