Haryana News: नेत्र जाँच शिविर में 150 से ज्यादा लोगों ने कार्रवाई जांच

On: June 27, 2025 6:37 PM
Follow Us:
नेत्र जाँच शिविर में 150 से ज्यादा लोगों ने कार्रवाई जांच

Haryana News:  धारूहेड़ा के वार्ड 15 में शुक्रवार को एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद मनोज सैनी ने किया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 150 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

इस मौके पर डॉ. संदीप चौहान, विक्रम सिंह और अभिषेक ने मरीजों की आंखों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य आमजन को आंखों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था।

पार्षद मनोज सैनी ने इस अवसर पर उन्हें जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती राव, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर सावन सैनी (जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख, भाजपा), मंडल उपाध्यक्ष डी.के. बंसल, शैलेंद्र सिंह चंदेल, जितेंद्र सिंह नेगी, कृष्ण पार्षद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर की सफलता में स्थानीय कार्यकर्ताओं और चिकित्सा टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now