Haryana News: रेवाड़ी में एक अगस्त को पांच स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल

On: July 30, 2025 7:43 PM
Follow Us:
Haryana News

Haryana News:  जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित करेगा। उपायुक्त अभिषेक मीणा के निर्देशन में होने वाली इस मॉक ड्रिल की थीम भूकंप और केमिकल रिसाव रखी गई है। इसमें एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, रेडक्रॉस, आपदा मित्र सहित सभी संबंधित विभागों की टीमें भाग लेंगी।Haryana News

इस मॉक ड्रिल के लिए लघु सचिवालय के पीछे मैदान को स्टेजिंग एरिया बनाया गया है, जहां सभी संसाधन, वाहन और टीमें तैनात रहेंगी। किसी आपदा की सूचना मिलते ही यहीं से टीमों को तत्काल संबंधित साइट पर भेजा जाएगा। सचिवालय परिसर के पास ही एक कंट्रोल सेंटर और मीडिया इन्फॉर्मेशन सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार मॉक ड्रिल में लैंडलाइन या मोबाइल फोन का उपयोग नहीं होगा, केवल सैटेलाइट फोन से संचार किया जाएगा।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि बीते तीन महीनों में दो मॉक ड्रिल आयोजित की जा चुकी हैं, जो आगजनी और एयर स्ट्राइक पर केंद्रित थीं। इस बार चार स्थानों पर भूकंप और एक स्थान पर रसायन रिसाव की स्थिति का अभ्यास किया जाएगा। पूर्व सैन्य अधिकारियों को ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है और मॉक ड्रिल की रिपोर्ट दोपहर में केंद्रीय आपदा प्रबंधन विभाग को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सौंपी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों की तैयारियां मजबूत हों, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह मॉक ड्रिल की जा रही है। जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल ने पीपीटी के माध्यम से मॉक ड्रिल की संपूर्ण कार्ययोजना प्रस्तुत की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now