Haryana News: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार

On: November 6, 2025 5:29 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: जिले की कोसली थाना पुलिस ने अवैध जुआ खेलने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी: जिले की कोसली थाना पुलिस ने अवैध जुआ खेलने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35,560 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।Haryana News

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवीन (निवासी गांव लुखी), कालूराम (निवासी गांव गोरिया, जिला झज्जर, हाल आबाद कोसली), दीपक और अनिल (दोनों निवासी गांव दखोरा) के रूप में हुई है।Haryana News

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव झाडोदा के जोहड़ के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से पैसों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके पर रेड की और चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now