Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, जूता फैक्ट्री में लगी आग

On: September 25, 2025 12:34 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट ए की जूता फैक्ट्री में भीषण  आग लग गई। सुबह सवेरे आग उस वक्त लगी जब सुबह की शिफ्ट के वर्कर आना शुरू ही हुए थे। उसी दरम्यान फैक्ट्री के अंदर मौजूद वर्कर आग लगने के बाद भागकर बाहर निकले।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारण तो अभी स्पष्ट नही हुए हैं लेकिन फैक्ट्री में लाखों का तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया है। आग एमआईई पार्ट टू के प्लाट नम्बर 767 में चल रही ट्रिक फुटवियर इंडस्ट्रीज में लगी। फैक्ट्री के ग्राउन्ड फलोर और बेसमैंट में भीषण आग लगी हुई है। आग से उठ रहा धुंआ और कैमिकल आग बुझाने में परेशानी भी खड़ा कर रहा है। आग की सूचना पर बहादुरगढ़ फायर ब्रिगेड के सभी सैंटरों की फायर गाड़ियां मौके पर पुहंचकर आग बुझाने में जुट गई।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, आग की भयावहता को देखते हुए सोनीपत और रोहतक से भी फायर गाड़ियों को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी रविन्द्र ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द की आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नही है । Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now