Haryana News: हरियाणा के इस जिले में खुले में कूड़ा फेंकने पर जुर्माने की रकम हुई दोगुनी, सख्त नियम लागू

On: November 13, 2025 10:59 AM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के इस जिले में खुले में कूड़ा फेंकने पर जुर्माने की रकम हुई दोगुनी, सख्त नियम लागू

Haryana News: फरीदाबाद शहर में नगर निगम ने कूड़ा फैलाने के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। नगर निगम आयुक्त ने कूड़ा फेंकने वालों के लिए कड़े जुर्माने का नियम लागू कर दिया है। अब किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पहली बार कूड़ा फेंकने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, जबकि दूसरी बार कूड़ा फेंकने पर यह जुर्माना 10,000 रुपये हो जाएगा।

खास बात यह है कि यदि कोई थोक कचरा फेंकता है तो पहले मामले में उसे 25,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा। अगर वह दूसरी बार थोक कचरा फेंकता है तो जुर्माना 50,000 रुपये तक पहुंच जाएगा। यह सख्ती नगर निगम की ओर से शहर की साफ-सफाई को बेहतर बनाने और खुले में कूड़ा फेंकने की आदत को खत्म करने के लिए उठाया गया बड़ा कदम है।

नगर निगम ने इस दिशा में अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो पूरे शहर में कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे। खासकर उन इलाकों में जहां कूड़ा अधिक मात्रा में फेंका जाता है, वहां निगरानी और भी कड़ी की जाएगी। इन टीमों का काम यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकने से बचें और नियमों का पालन करें।

फरीदाबाद नगर निगम ने पिछले कई महीनों से स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ और साफ बनाने के प्रयास किए हैं। लेकिन फिर भी कई जगहों पर खुले में कूड़ा फेंकने के कारण समस्या बनी हुई है। कूड़े के ढेर न केवल शहर की सुंदरता को खराब करते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

इसलिए निगम ने सख्त जुर्माने के नियम लागू कर जनता को जागरूक करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का फैसला किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर जनता सहयोग नहीं करेगी तो इन सख्त कदमों को और भी बढ़ाया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे कूड़ा-करकट को उचित स्थानों पर ही फेंकें ताकि फरीदाबाद एक स्वच्छ और सुंदर शहर बन सके।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now