Haryana news : हरियाणा के इस जिलें में करोड़ो के गबन मामले का बड़ा खुलासा, इन अधिकारियों पर गिरी गाज 

On: September 21, 2025 9:31 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। जींद जिले में मार्केटिंग बोर्ड में 10 करोड़ रुपये के कथित गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में बोर्ड के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा ने यह कड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों पर बिना कार्य पूर्ण किए ठेकेदारों को भुगतान करने और सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप है।Haryana news

इन निलंबित अधिकारियों के नाम और पद

  •  रवि नैन – सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ), नरवाना
  • रोशन लाल – सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ), नरवाना
  • सीमा देवी – सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ), रोहतक
  • नरेश तायल – जूनियर इंजीनियर (जेई), जुलाना
  •  सुरेंद्र कुमार – जूनियर इंजीनियर (जेई), सफीदों

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के अंतर्गत कार्यरत इन अधिकारियों पर फर्जी बिलों और दस्तावेजों के आधार पर ठेकेदारों को भुगतान करने का आरोप है। जांच में पाया गया कि इनके द्वारा बिना किसी वास्तविक कार्य के लाखों रुपये के भुगतान किए गए, जिससे सरकारी खजाने को लगभग 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस घोटाले ने न केवल बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि स्थानीय किसानों और व्यापारियों में भी आक्रोश पैदा किया है।

मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत निलंबन आदेश जारी किए।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now