Haryana news : हरियाणा में इन सरकारी कॉलेजों को नोटिस जारी, जाने बड़ी वजह ?

On: September 16, 2025 2:54 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पंचकूला के 7 सरकारी कॉलेजों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने नोटिस जारी किया है। इन कॉलेजों ने अपनी वेबसाइटें अपडेट नहीं की है। इसके कारण निदेशालय ने कॉलेजों से आज ही वेबसाइट अपडेट करने और इसके पीछे के कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पहले 5 सितंबर को प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपल को एक पत्र भेजकर वेबसाइट अपडेट रखने की हिदायत दी थी। पत्र में स्पष्ट किया गया था कि किसी भी समय कॉलेज की वेबसाइट की जांच की जा सकती है। यदि वेबसाइट अपडेट नहीं मिली, तो प्रिंसिपल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। यह कदम छात्रों के हित में उठाया गया है ताकि उन्हें सही और समय पर जानकारी मिल सके।

इन कॉलेजों को नोटिस जारी

  • राजकीय कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला
  • राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-14 पंचकूला
  • राजकीय कॉलेज कालका
  • राजकीय कॉलेज रायपुर रानी
  • राजकीय कॉलेज बरवाला
  • राजकीय कॉलेज मोरनी
  • माता मनसा देवी संस्कृत कॉलेज पंचकूला

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now