Haryana News: हरियाणा में 2 भाइयों ने पुलिस के सामने खुद को लगाई आग, कब्जा छुड़ाने पहुंची थी टीम

On: March 31, 2025 11:05 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाण के भिवानी में 2 भाइयों ने पुलिस और प्रशासन की टीम के सामने आत्मदाह करने का प्रयाश किया। लोहारू में हाईकोर्ट के आदेश पर टीम जमीन का कब्जा छुड़ाने के पहुंची थी। इस दौरान 2 भाइयों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों भाई आग लगने के बाद भागते हुए दिख रहे हैं। आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों पर लगी आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस की टीम दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 दशकों से चल रहा विवाद
लोहारू में स्टेडियम से सटी 7 एकड़ जमीन को लेकर 2 पक्षों में पिछले 2 दशक से विवाद चल रहा था। हाईकोर्ट ने एक पक्ष पर फैसला सुनाया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट शेखर नरवाल और नायब तहसीलदार की अगुआई में पुलिसबल सोमवार को कब्जा छुड़वाने पहुंचा।

इस दौरान कब्जाधारी पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। कब्जाधारी पक्ष के 2 भाई सतबीर और अशोक ने विरोध में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। एक भाई पास ही पानी की ओधी में कूद गया। जबकि दूसरे भाई को महिलाओं ने कपड़े डालकर आग बुझाई।

कब्जाधारी पक्ष के धर्मबीर ने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना नोटिस दिए कब्जा हटाने पहुंचा था। इस मामले में 8 अप्रैल की तारीख तय थी।

SDM बोले- किसी के साथ गलत नहीं होगा
SDM मनोज दलाल ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। कोर्ट ने कब्जा कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस सिलसिले में प्रशासनिक रूप से सारी व्यवस्थाएं की गई थीं। दुर्भाग्यवश, जैसे ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ हमारी टीम पहुंची, 2 लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों को भिवानी रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।

संबंधित पक्षों से बातचीत की गई है और आश्वासन दिया गया है कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं किया जाएगा। कानून के दायरे में ही काम होगा। भाईचारे व शांति से कानून का पालन करते हुए सभी चलें तो बेहतर है। यह भी अनुरोध किया गया है कि वे कल ऑफिस आकर संबंधित जानकारी देना चाहें तो दे सकते हैं।

एक पक्ष ने कहा है कि 7 अप्रैल को उनके परिवार में शादी है। इसलिए कहा गया है कि शादी तक इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now