Haryana News: हरियाणा में हुआ भयंकर बस हादसा, पेड़ से जा टकराई हरियाणा रोडवेज, 5 यात्री हुए घायल

On: April 8, 2025 6:07 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। मंगलवार को यहां एक रोडवेज बस (Haryana Roadways) पेड़ से टकरा गई। इसके परिणामस्वरूप पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बहबलपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक एक मच्छर ड्राइवर की आंख में चला गया। इसी कारण यह दुर्घटना घटी। राहगीरों ने मामले की सूचना सड़क प्रशासन को दी। इसके बाद यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर छोड़ दिया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now