Haryana News: पंजाबी समाज रेवाड़ी (रजिस्टर्ड) द्वारा पंजाबी भवन परिसर में अब तक का सबसे बड़ा वैवाहिक परिचय सम्मेलन अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में 2000 से अधिक लोगों ने शिरकत की, जबकि 500 से अधिक परिवारों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया। इनमें से 350 से अधिक परिवारों ने विधिवत पंजीकरण कराया था। सम्मेलन में रेवाड़ी सहित पूरे हरियाणा से आए योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर के लिए एक अनोखा, ऐतिहासिक और समाज को जोड़ने वाला प्रयास रहा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं संस्कारिक मंच उपलब्ध कराना था, जहाँ परिवार पूरी निश्चिंतता के साथ आपसी संवाद कर सकें। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, जिससे पूरे परिसर में उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।Haryana News
सम्मेलन के दौरान 200 से अधिक परिवारों के बीच आपसी मीटिंग्स एवं परिचय बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं, जिसे आयोजन की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कई परिवारों ने इसे भविष्य के रिश्तों के लिए एक सकारात्मक और भरोसेमंद पहल बताया।
सम्मेलन में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए पंजाबी समाज की ओर से सुबह चाय-नाश्ते तथा दोपहर में लंच की उत्तम एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
मीटिंग रूम व्यवस्था की ज़िम्मेदारी भीम गुलाटी, ओम प्रकाश खुराना, नरेश मेहंदिरत्ता, नरेश कालरा (PNB), शशि जुनेजा एवं प्रवीण गेरा ने निभाई।
भोजन व्यवस्था मुरली मनोहर मंडल के सदस्यों द्वारा की गई, जिसमें शकन चंदना एवं ललित ग्रोवर का विशेष योगदान रहा।
हेल्प डेस्क एवं रजिस्ट्रेशन की ज़िम्मेदारी संजय गेरा, विशाल चक्रवर्ती एवं घनश्याम कथूरिया को सौंपी गई।
फ़ाइल वितरण व्यवस्था का दायित्व दौलत राम चुग, मोहन लाल तनेजा, डॉ. एस.सी. गेरा, दीपक वधावन, आर.सी. अरोड़ा, संदीप भयाना, रमेश बठला, वेद प्रकाश कथूरिया एवं ओम प्रकाश चुग ने संभाला।
सहायता एवं मार्गदर्शन की विशेष भूमिका वीना ढींगरा, सरिता चुग एवं वीरेंद्र खन्ना ने निभाई।
स्टेज संचालन पंजाबी समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा के साथ अनिल मुखीजा, डॉ. नवीन अदलखा एवं पीयूष अरोड़ा द्वारा किया गया।
पंजाबी समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा ने बताया कि यह पंजाबी समाज द्वारा आयोजित पहला ऐसा वैवाहिक परिचय सम्मेलन था, जिसमें आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रतिभागी परिवारों से नाममात्र की रजिस्ट्रेशन फ़ीस ली गई।
इस अवसर पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु सभी कमेटी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से उन्होंने नरेश कालरा, दौलत राम चुग, वीरेंद्र खन्ना, विशाल चक्रवर्ती, मोहन लाल तनेजा, रमेश बठला, संदीप भयाना, राधेश्याम खुराना एवं घनश्याम कथूरिया का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी ने पिछले दो महीनों से दिन-रात कड़ी मेहनत, निरंतर समर्पण और सूक्ष्म योजना-निर्माण के माध्यम से इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एडवोकेट सचिन मलिक ने विश्वास दिलाया कि समाज के हित में इस प्रकार के वैवाहिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज को एक सशक्त, संगठित और सकारात्मक दिशा प्रदान की जा सके।

















