Haryana News: बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय विशेषकर हिन्दू समाज पर सुनियोजित ढंग से हो रहे अत्याचार, मंदिरों पर हमले, हिन्दुओं के घरों में आगजनी, माताओं-बहनों के प्रति अमानवीय व्यवहार, बलात्कार के रोष जताते हुए बुधवार को रेवाड़ी में हिंदू समाज सडकों पर उतर आया
विश्व हिन्दू परिषद Rewari जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने बताया बंगला देश में हिंदूओं पर हो रही अत्यारों केा सहन नहीं किया जाएगा। रेवाडी में हिन्दू समाज सड़को पर उतरा व सचिवालय पहुचकर एसडीएम महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा।Haryana News

श्यामसुंदर ने बताया कि हिन्दू समाज द्वारा एक अतिरिक्त ज्ञापन उपायुक्त के नाम सोपा गया है जिसमे बढती आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुये कहा है कि शहर में आपराधिक घटनाएं बढती जा रही है जिनमें बाहरी लोगों पर वारदात करने का संदेह होता है।
ये रखी मांगे
रेवाडी जिले में अवैध रूप से बसी सभी झुगियों की जांच हो। जिलेभर में अवैध रूप से रह रहे रोहिग्याओं और घुसपैठियों का डेटा सार्वजनिक किया जाये। अलग अलग इलाकों में अवैध रूप से रह रहे रोहिग्याओं और घुसपैठियों की पहचान के लिए सर्वे कराया जाये

अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी मुस्लमानो पर कानूनी कार्यवाही हो। जिले में अवैध रूप से प्रयोग में लायी जाने वाली रिक्शा जो मोटरसाइकिल या स्कूटर के वास्तविक स्वरूप को बदलकर तीन पहिये की रिक्शा या रेहड़ी जैसी बनाई गई है जिनके ऊपर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी नही होता, ऐसे वाहनों पर कार्रवाई हो।
जिला प्रशाशन की तरफ से सभी ग्राम पंचायतों, वार्ड परिषद एवं अन्य प्रतिनिधित्व करने वालो को निर्देश दिया जाये कि संदेह होने पर फेरी लगाने वालों से पूछताछ कर उनकी जांच की जाये क्योकि अक्सर देखा गया है कि जिन साधनों का वो प्रयोग करते है उनपर अक्सर रजिस्ट्रेशन नंबर नही होता ।
















