Haryana News: गर्मी का कहर, शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन

On: April 12, 2025 2:41 PM
Follow Us:
Haryana News: गर्मी का कहर, शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

Haryana News: हरियाणा में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने बडा फैसला लिया है। इसी को लेकर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्पेश्ल दिशानिर्देश जारी किए हैं। हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने में आदेश दिया है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को लू और गर्मी से बचाने ये लिए ये निर्णय लिया है। इसी को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुपालना के लिए पत्र भेजते हुए पूरी जानकारी दे दी गई है।

निदेशालय ने 15 बिंदुओं पर आधारित यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से यह कहा गया है कि किसी भी सूरत में विद्यार्थियों को धूप में न बैठाया जाए और न ही कोई कार्यक्रम खुले आसमान के नीचे आयोजित किया जाए। पीने के स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था हर विद्यालय में करनी होगी। विद्यार्थियों को दिन में कम से कम तीन बार पानी पीने की याद दिलाने के लिए घंटी बजाने का निर्देश भी दिया गया है।

विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि रेड क्रॉस से ORS पैकेट्स की व्यवस्था की जाए तथा SMC को इस धन के प्रयोग हेतु अधिकृत किया गया है। साथ ही Students को लू से बचाव के उपयायों पर जागरूक करने और आवश्यक जानकारी देने को कहा गया है। आपातकालीन स्थिति में स्थानीय अस्पताल में संपर्क रखने और प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now