Haryana News: GST की टीम ने रेवाडी कारोबारी दंपती के घर-दफ्तर पर रैड, कागजात जब्त

On: June 6, 2025 9:02 PM
Follow Us:
GST

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के कारोबारी दंपती के प्रतिष्ठान व घर पर जीएसटी की टीम छापेमारी टीम ने तीनों ठिकानों से जीएसटी से संबंधित सारा रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। जिसकी जांच अब रोहतक कार्यालय से नियुक्त अधिकारी करेंगे। करीब 21 घंटे तक टीम में सारा रिकोर्ड खंगाला गया।Haryana News

बता दे कि रेवाड़ी के कारोबारी दंपती की फर्म लक्ष्मी ट्रेडर्स व वीके इंटरप्राइजेज के दफ्तर व घर पर जीएसटी की टीमों ने गुरुवार सुबह 11 बजे छापेमारी की। कारोबारी के यहां छापेमारी करने गई टीमों का नेतृत्व ईटीओ नीरज गर्ग व नरेश चौधरी तथा झज्जर से ईटीओ अजय मेहता कर रहे थे।Haryana News

 

सेक्टर-4 स्थित घर पर छापेमारी करने वाली टीम में 12 अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे और राजीव चौक के पास स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंची टीम में 8-8 अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

बताा दे कि शहर के सेक्टर-4 निवासी कारोबारी दंपती की कंपनी लक्ष्मी ट्रेडर्स मेटल व स्टील आइटम की मैन्यूफैक्चरिंग करती है तथा वीके इंटरप्राइजिज स्क्रैप खरीदने का कार्य करती है। लक्ष्मी ट्रेडर्स पति तथा वीके इंटरप्राइजिज पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। दोनों कंपनियों के प्रतिष्ठान भी एक साथ हैं।

लेनदेन में गोलमाल की आश्ंका: GST विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों के अनुसार दोनों ही फर्मों के द्वारा कैंसिल फर्म के साथ लेन-देन किया गया है। जिनमें गुड्स का अवैध ट्रांसफर किए जाने की आशंका है।

कंपनी से जुड़े लोगों से GST विभाग की टीम ने लंबी पूछताछ की। टीम ने रेड के दौरान घर व प्रतिष्ठान से किसी को बाहर नहीं जाने दिया। लंबे समय से जीएसटी विभाग की टीमें इन फर्म पर नजर रख रही थी। रेवाड़ी की टीम के द्वारा रिकॉर्ड कब्जे में लेने के बाद अब कमिश्नर कार्यालय रोहतक के द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।Haryana News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now