Haryana News: हरियाणा के खिलाडियों ने झटके 93 स्वर्ण पदक, ओवरऑल चैंपियन ट्राफी पर कब्जा

On: February 7, 2026 9:01 PM
Follow Us:

Haryana News:  अजमेर (राजस्थान) के पटेल स्टेडियम में 2 फरवरी को आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर परखम लहराया दिया है। हरियाण की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एथलीट 75 वर्षीय आरके शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है क्यो कि इस चैंपियनशिप में देश के 22 राज्यों से करीब 2000 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा की ओर से 230 खिलाड़ियों के दल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दमदार खेल दिखाते हुए कुल 93 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।Haryana News

प्रतियोगिता में तेलंगाना की टीम 66 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान और मणिपुर ने 60 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दे कि हरियाणा के खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन और अनुभव का मैदान पर बेहतरीन तालमेल देखने को मिला है। टीम में 80 वर्षीय खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now