Haryana News: हरियाणा में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 तस्करों के पैर में लगी गोली

On: April 1, 2025 2:42 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में अपराध शाखा तावडू की पुलिस और गो-तस्करों की बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गो-तस्करों के पैर में गोली लगी है। उन्हें तत्काल नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तस्करों की पहचान सलीम निवासी गांव पचगांव और साजिद निवासी गांव नांगल मुबारकपुर थाना नगीना के तौर पर हुई है। Haryana News

पुलिस ने गो-तस्करों के कब्जे से अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस को गो-तस्करों के पास से दो देसी कट्टे, एक जिंदा कारतूस, चार खाली कारतूस, एक मिस कारतूस मिले हैं। इसके अलावा एक चाकू, एक कुल्हाड़ी, तीन गायें और एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।

29 को भी हुई थी मुठभेड़ Haryana News
नूंह में इससे पहले 18 मार्च और 29 मार्च को भी मुठभेड़ हुई थी। 18 मार्च को हुई मुठभेड़ में सीआईए तावडू की टीम ने 5 गोवंश को पक़ड़ा था। वहीं 3 आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। वहीं 29 मार्च को नूंह सीआईए की टीम के साथ तस्करों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 14 गोवंश बरामद किए थी।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now