Haryana News: हरियाणा में रोजगार की बहार! इस जगह 800 एकड़ में बनेगा नया प्लांट

On: June 24, 2025 9:32 PM
Follow Us:
Haryana News: Employment boom in Haryana! A new plant will be built on 800 acres at this place

हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित खरखौदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को एक और नई गति मिलने जा रही है। मारुति सुजुकी के बाद अब जापान की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने भी यहां निवेश की तैयारियां तेज कर दी हैं। कंपनी यहां 100 एकड़ जमीन पर दोपहिया वाहन निर्माण के लिए नया प्लांट लगाने जा रही है।

भूमि पूजन की तैयारियां शुरू

IMT खरखौदा में सुजुकी ने पहले ही 100 एकड़ जमीन खरीद ली थी। अब इस जमीन पर प्लांट निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में जमीन को साफ करने का काम पूरा हो चुका है और अब जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

दूसरा बड़ा ऑटोमोबाइल निवेश

खरखौदा IMT में मारुति के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निवेश होगा। मारुति का प्लांट करीब 800 एकड़ में बन रहा है, वहीं सुजुकी का नया प्लांट 100 एकड़ में फैला होगा। इसके अलावा ऊनो मिंडा कंपनी भी यहां 95 एकड़ में अपना प्लांट तैयार कर रही है।

रोजगार के नए अवसर

एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के एस्टेट ऑफिसर नरेश रोहिल्ला के मुताबिक सुजुकी ने प्लांट के भूमि पूजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अब खरखौदा आईएमटी भी उभरता हुआ ऑटोमोबाइल हब बन रहा है। यहां मारुति और सुजुकी जैसे बड़े ब्रांड के निवेश से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश का औद्योगिक विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now