Haryana news : हरियाणा में बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ? 

On: September 24, 2025 3:55 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गांव बखापुर में मंगलवार रात 70 वर्षीय बुजुर्ग रोशनलाल की हत्या हुई थी। हत्या का आरोपी गांव का ही निवासी रवि उर्फ विक्की है, जिसने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रोशनलाल गांव में एक ऑयल की दुकान चलाते थे। वह अपनी दुकान के अंदर सो रहे थे, जब रवि उर्फ विक्की ने उन पर हमला किया। आरोपी ने ईंट से रोशनलाल के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी। आरोपी रवि को शराब की लत थी, और मृतक के भतीजे भूपेंद्र ने उसे इस आदत को लेकर कई बार डांटा और धमकाया था। इसी रंजिश में रवि ने रोशनलाल को निशाना बनाया।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, रोशनलाल चार भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने छोटे भाई के बेटे भूपेंद्र को गोद लिया था। आरोपी रवि खेतीबाड़ी का काम करता है और गांव में ही रहता है।

हत्या के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय दिया था। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now