Haryana news : हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, इन जिलों में दिखा असर

On: September 1, 2025 11:44 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम सहित दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तीव्र थे कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हिंदूकुश क्षेत्र में स्थित था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने भूकंप और अन्य संभावित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया है।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले, 10 अगस्त को झज्जर जिले में शाम 4:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 3.1 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now