Haryana News: हरियाणा वासियो के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाण के गुरूग्राम ओर राजस्थान के जयपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों की अब चांदी हो गई। अब यह यात्रा पहले के 4 घंटे के मुकाबले सिर्फ 2.5 घंटे में पूरी हो सकेगी। क्योंकि राजस्थान के बांदीकुई से जयपुर तक बनने वाला एक्सप्रेसवे अगले महीने के अंत शुरूहोने वाला है।
बांदीकुई से जयपुर तक नया एक्सप्रेसवे: बता दे कि राजस्थान के बांदीकुई से जयपुर तक 67 किलोमीटर लंबा चार लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति 125 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे यह दूरी सिर्फ 30 मिनट में तय की जा सकेगी।
सफर होगा सुहाना: बता दे कि अभी तक यह यात्रा एक घंटे से ज्यादा समय लेती थी, ऐसे में इसके निमार्ण के बाद हसे अब समय में बड़ी कमी आएगी। इतना ही नहीं ये हाइवे वाहन चालको यात्रा को और भी सुगम और आरामदायक बना देगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच यातायात की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे 1380 किलोमीटर लंबा है और इसकी शुरुआत गुरुग्राम से रणथंभोर तक हो चुकी है। इस एक्सप्रेसवे से यात्रा करने का अनुभव और भी सुगम होगा और समय की बचत भी होगी।
जयपुर की होगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्विटी: बता दे कि पहले जयपुर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ नहीं था, जिसके कारण दिल्ली और गुरुग्राम से आ रहे ड्राइवर इस रूट का इस्तेमाल नहीं करते थे। लेकिन अब बांदीकुई से जयपुर तक नए एक्सप्रेसवे के बनने से जयपुर को इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा।
इसके जुडने के बाद इस रूट पर यात्रा करने वालों को और भी विकल्प मिलेंगे और यात्रा की गति तेज होगी। क्यो कि इस नए एक्सप्रेसवे के खुलने से जयपुर को न सिर्फ दिल्ली और मुंबई से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि इससे राज्य और देश भर के अन्य क्षेत्रों से भी संपर्क आसान हो जाएगा।
इससे जयपुर का व्यापार और पर्यटन भी बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटकों और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। लंब से इंतजार कर रहे वाहन चालको को अब हाईवे की सौगात मिलने वाली है।

















