Haryana News: मंहगा पडा सांसद रमेश कौशिक को वीडियो वायरल, पार्टी ने दी ये सजा ?

On: March 25, 2024 9:07 AM
Follow Us:

Haryana News: सोनीपत के सांसद रमेश कोशिक का अश्लील वीडियो वायरल होना मंहगा पड गया। भाजपा ने उसकी टिकट काट दी है। उसक जगह राइ से विधायक रहे मोहनलाल बड़ौली को सोनीपत से चुनाव लडाया जा रहा है। सोनीपत को जिले में सांसद रमेश कौशिक के बाद दूसरा बड़ा ब्राह्मण चेहरा होने का फायदा मिला है।

 

हरियाणा में इसी साल लोकसभा चुनाव होने है। भाजपा की ओर से जहां पहले छह प्रत्याशियो की पहले सूची जारी थी। वही रविवार को हरियाणा से लोकसभा सीटों पर बचे हुए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सोनीपत ने वर्तमान सांसद रमेश कोशिक का टिकट काट दिया गया है।

सांसद को ले डूबा आपत्तिजनक वीडियो

सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में सांसद महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। सांसद ने इसे छवि खराब करने के लिए किया गया राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।

RAMESH MOHAN LAL SONIPAT
प्रसारित हो रहे सात मिनट 35 सेकेंड के वीडियो में भाजपा के 67 वर्षीय सांसद रमेश कौशिक और महिला आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे हैं। वीडियो में हुई बातचीत के अनुसार, महिला को नौकरी के नाम पर कमरे पर बुलाया गया। जहां सांसद उससे नाम भी पूछते सुनाई दे रहे हैं। महिला ने खुद यह वीडियो बनाया है।

भाजपा ने सोनीपत से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक का टिकट काट दिया है। वहीं हिसार से बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में जा चुके हैं तो उनकी जगह इस बार रणजीत चौटाला को टिकट दिया गया है।

सोनीपत में मोहनलाल पर खेला दाव: सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता पर दांव खेल दिया है. राई विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली को भाजपा ने उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है. मोहनलाल बड़ौली को जिले में सांसद रमेश कौशिक के बाद दूसरा बड़ा ब्राह्मण चेहरा होने का फायदा मिला है.

चार सीटो पर हुई भाजपा की घोषणा: नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से, रणजीत चौटाला को हिसार, अरविंद शर्मा को रोहतक से और मोहनलाल को सोनीपत लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। नवीन जिंदल और रणजीत चौटाला को भाजपा ज्वाइन करते ही टिकट मिल गया है। अब इन सीटों पर काफी रोचक मुकाबला होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now