Haryana News: महेंद्रगढ़ में रेल सेवाओं के विस्तार की उठी मांग, मंत्री आरती सिंह राव ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

On: August 3, 2025 11:54 AM
Follow Us:
Haryana News:

Haryana News: महेंद्रगढ़ जिले में रेल सेवाओं की सीमित उपलब्धता को देखते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अटेली-नारनौल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। यह पत्र स्थानीय नागरिकों और अटेली-नारनौल जिला महेंद्रगढ़ के दैनिक रेल यात्री संघ द्वारा लगातार उठाई जा रही मांगों के आधार पर भेजा गया है।Haryana News

मंत्री आरती सिंह राव ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अटेली, नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को सीमित रेल सेवाओं के कारण दैनिक यात्रा में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर कामकाजी व पारिवारिक कारणों से प्रतिदिन दिल्ली, जयपुर, रेवाड़ी और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनें न मिलने या उनके ठहराव न होने के चलते वैकल्पिक और असुविधाजनक साधनों का सहारा लेना पड़ता है।Haryana News

उन्होंने विशेष रूप से कुछ स्पेशल ट्रेनों को नियमित किए जाने और उनका ठहराव अटेली स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग की है। इनमें गाड़ी संख्या 09425/09426, 09557/09558, 09637/09638 और 09639/096340 को नियमित रूप से चलाने तथा गाड़ी संख्या 05097/05098, 22451/22452, 22949/22950, 12065/12066 सहित अन्य ट्रेनों का अटेली पर ठहराव जरूरी बताया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए नई रेलगाड़ियों के संचालन की भी आवश्यकता जताई है।

मंत्री ने यह भी कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होती है, तो इससे न केवल आमजन को सीधी राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से अपील की कि वे इस विषय में सकारात्मक निर्णय लेकर अटेली-नारनौल क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करें।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now