Haryana News: हरियाणा के स्ट्रीट वेंडर की बेटी बनी इंजीनियर, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से मिलेगा इतने लाख का पैकेज

On: July 2, 2025 11:31 AM
Follow Us:
Haryana News Daughter of a street vendor from Haryana becomes an engineer, will get a package worth this much from Microsoft company

Haryana News: कहते हैं कि कौशिश करने वालों और अपने सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वालों की कभी हार नहीं होती… और ये सच कर दिखाया है कि हिसार के बालसमंद की बेटी सिमरन ने…। सिमरन बेहद गरीब परिवार से है और उनका चयन माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। कंपनी ने सिमरन को सालाना 55 लाख रुपए पैकेज भी दिया है। सिमरन के पिता राजेश एक स्ट्रीट वेंडर है और वह कबाड़ी का काम करते है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिमरन दो बहने और एक भाई है। वह बहनों में सबसे बड़ी है। उनका चयन माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी लगी है। कंपनी ने उन्हें 55 लाख रुपए सालाना के पैकेज ऑफर किया है। सिमरन एक गरीब परिवार से से हैं। सिमरन की दो बहनें गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रही है और भाई 8वीं कक्षा में है।

पहले प्रयास में पास की IIT की परीक्षा

खबरों की मानें, तो सिमरन का कहना है कि उन्होंने पहले ही प्रयास में महज 17 साल की उम्र में IIT की परीक्षा पास की थी। इसके बाद  उन्हें IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स में दाखिला लिया। हालांकि, समस्या ये रही कि उनकी रुचि IIT में थी और उनका सपना माइक्रोसॉफ्ट में काम करने का था। इसलिए उन्होंने अपने सपने को पूरे करने के लिए अतिरिक्त विषय कंप्यूटर साइंस की भी पढ़ाई की। अपने मेहन और हौसले के दम पर सिमरन में अपना सपना पूरा करने के साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now