Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को किया अगवा, बाद में दिया वारदात को अंजाम 

On: September 22, 2025 12:37 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। चार बदमाशों ने शनिवार देर रात कुरुक्षेत्र से एक ट्रक ड्राइवर को उसी के ट्रक में अगवा कर लिया। हाथ-पैर बांधकर करनाल के बल्ला गांव के खेतों में फेंक दिया और ट्रक लूट ले गए। रविवार सुबह खेत मालिक ने चालक को बंधा देखा तो उसके हाथ-पैर खोलकर पुलिस को सूचना दी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाला ड्राइवर कुलदीप ने बताया कि वह अंबाला के शाहबाद से ट्रक लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कुरुक्षेत्र के पास पहुंचे तो कार में सवार चार लोगों ने उनके ट्रक के आगे कार अड़ाकर रुकवा लिया। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कहा कि वे बैंक से हैं। ट्रक की किस्तें नहीं भरी गईं और उन्हें ट्रक ले जाना है। यह कहकर तीन लोग ट्रक में चढ़ आए। चौथा आरोपी कार में सवार होकर चला गया। तीनों लोगों ने ट्रक में चढ़ते ही उनको बंधक बना लिया और रात करीब एक बजे उनको करनाल के बल्ला गांव के खेतों में फेंक दिया। रविवार सुबह किसान जितेंद्र ने उनको खोला। कुलदीप ने बताया कि ट्रक मालिक के अनुसार ट्रक की बैंक की कोई किस्त बकाया नहीं है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now