Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने इमीग्रेशन एजेंट के घर पर की फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

On: September 14, 2025 2:33 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। यमुनानगर में एक बार फिर से फिरौती की रकम न देने पर एक एजेंट के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह मामला जिले के कस्बा साढौरा का है। फायरिंग करवाने वाला व्यक्ति वेंकट गर्ग है, जो विदेश में बैठा है और यमुनानगर में कई लोगों से फिरौती मांग चुका है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। बताया जा रहा है कि नारायणगढ़ निवासी गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने एजेंट से 30 लाख रुपये की फिरौती मांग रखी थी। इसके बावजूद एजेंट ने न तो गैंगस्टर के फोन का जवाब दिया और न ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 10 बजे दो बाइक सवार बदमाश एजेंट के घर के बाहर खड़े होकर फायरिंग कर गए। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने पहले से ही एजेंट को इस हमले की जानकारी दे रखी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश गन्ने के खेत में पहाड़ीपुर नाके के पास छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत के चारों ओर घेरा डालकर कई घंटे तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। इस घटना के बाद गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट भी जारी की और बताया कि पुलिस ने उनके साथी साहिल को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या मकसद था।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now