Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बैठक की है। इस दौरान सीएम ने मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए है। सीएम ने सभी जिलों में उपलब्ध पम्प सेट के डेटा को जुटाने के निर्देश दिए है।
जानकारी के मुताबिक, सीएम ने प्रदेश भर के सभी जिला उपायुक्त को दिए विशेष निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी रखें। इसके साथ ही सीएम ने बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रैन इत्यादि की सफाई कार्यो का ब्यौरा भी लिया है।
सीएम ने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सिंचाई विभाग के पास उपलब्ध पम्प सेट सुचारू रूप से काम करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि जल निकासी संबंधित शिकायतों का तुरंत निपटान करें। बैठक में हरियाणा के सभी जिलों के संबंध में वहां के डीसी फीडैबैक लिया गया।
सीएम सैनी ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र सहित जिन जिलों में पानी निकासी को लेकर ज्यादा समस्या है, उन के लिए विशेष योजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए है।
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, गृह सचिव सुमिता मिश्रा सहित तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

















