Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने की 234 करोड़ के प्रोजेक्टों की शुरुआत, बेटियों को शादी पर 51 हजार देने की घोषणा

On: July 13, 2025 2:51 PM
Follow Us:
Haryana News: Chief Minister Saini started projects worth 234 crores, announced to give 51 thousand to daughters on marriage

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले में आज राज्यस्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम सैनी पहुंचे। सीएम ने  234.40 करोड़ रुपए की 14 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सीएम सैनी ने बोले- हमने समाज के हर वर्ग के लिए “हरियाणा एक, हरियाणवी एक” की भावना से काम किया है। अगले 15 दिनों में प्रजापति समाज को 2000 गांवों में पंचायती जमीन दी जाएगी। साथ ही लोग छोटे बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, सरकार मशीन खरीदने और इमारतों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता करेगी। साथ ही 15 फीसदी सब्सिडी भी दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि प्रजापति समाज बीसीए में आता है। हमारी सरकार पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 8000 रुपये की स्कॉलरशिप दे रही है। इस वर्ग की बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली राशि 41 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now