Haryana News: पानीपत शहरवासियों को बड़ी राहत, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, जानिए कब शुरू होगा निर्माण

On: October 12, 2025 5:43 PM
Follow Us:
Haryana News: पानीपत शहरवासियों को बड़ी राहत, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, जानिए कब शुरू होगा निर्माण

Haryana News: हरियाणा की टेक्सटाइल नगरी पानीपत में लंबे समय से परेशान कर रहे ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। शहर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक प्रमोद विज के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नए फ्लाईओवर निर्माण योजना को मंजूरी दे दी है।

फ्लाईओवर का स्थान और लागत

पानीपत शहर में बनने वाला यह फ्लाईओवर दिल्ली पैरेलल नहर के पास जाटल रोड-रिफाइनरी रोड क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा। राज्य सड़क विकास निगम ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। यह फ्लाईओवर 23 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि जाटल रोड से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे क्रॉसिंग पर हर समय जाम की समस्या रहती है। फ्लाईओवर बन जाने के बाद शहरवासियों को लंबी ट्रैफिक जाम की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे आवाजाही आसान होगी, समय की बचत होगी और पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा।

इस फ्लाईओवर के निर्माण से मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, सैनी कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, सोंधापुर, सुताना, कश्यप कॉलोनी, क्रांति नगर, ओम कॉलोनी, वाल्मीकि नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। शहर और बाहरी इलाकों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

फ्लाईओवर निर्माण योजना को मंजूरी दिए जाने पर विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया। इससे पानीपतवासियों के लिए ट्रैफिक और आवाजाही की समस्याओं का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now