Haryana News: हरियाणा सरकार की बडी पहल, गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में खोलेगी इनक्यूबेशन सेंटर

On: May 2, 2025 9:14 PM
Follow Us:
हरियाणा में आज क्यों नही होगा ब्लैकआउट, यहां पढे अपडेट

Haryana News: हरियाणावासियो के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा में अब अपने खुद के स्टार्टअप शुरू करने योजना शुरू की जा रही है। हरियाणा मे नायब सैनी सरकार ऐसे युवाओं को रियायती दरों पर स्थान प्रदान करेगी। इसके लिए राज्य में इनक्यूबेशन सेंटर खोले जाएंगे। पहले चरण में यह सुविधा गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में शुरू की जाएगी।

इनक्यूबेशन सेंटर की योजना: हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) ने इसके लिए स्थानों की पहचान की है। इनक्यूबेशन सेंटर का ड्राफ्ट जल्द ही सीएम सैनी के सामने रखा जाएगा। उनके अनुमोदन के बाद इन सेंटरों पर काम शुरू होगा। यदि ये परियोजनाएं तीन शहरों में सफल होती हैं तो इसे अन्य औद्योगिक शहरों जैसे पानीपत और सोनीपत में भी लागू किया जाएगा।

वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करते हुए सीएम सैनी ने इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना का ऐलान किया था। इन केंद्रों में युवाओं को कई सुविधाएं दी जाएंगी। ये पूरी तरह से एयर कंडीशंड होंगे और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनकी मदद से युवा अपनी स्टार्टअप योजनाओं को सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे।

इनक्यूबेशन सेंटर में क्या होगी सुूविधाए: इनक्यूबेशन सेंटर में युवाओं को व्यक्तिगत स्थान के अलावा साझा स्थान, साझा लैब और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी।

बता दे हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर को पहले चरण में चुना गया है क्योंकि इन शहरों में अधिकांश मल्टीनेशनल कंपनियों के मुख्यालय स्थित हैं। इसके अलावा ये तीनों राज्य के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र भी हैं। युवाओं को इन सेंटरों में सरकारी सहायता भी मिलेगी, जिससे उनका स्टार्टअप सफल हो सके।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now