Haryana news : हरियाणा के भिवानी में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत

On: September 3, 2025 11:15 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। भिवानी के गांव कलिंगा में मकान की छत ढ़हने से  6 लोग दब गए। जिनमें से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। जबकि, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिस मकान की यह छत गिरी है। वहां पर तीन दिनों से हो रही बरसात के चलते मकान की दीवार के साथ भरा हुआ था। दीवार गिरने से मकान की छत गिर गई और रात में परिवार सो रहा था, वो पूरा का पूरा परिवार इसमें दब गया। Haryana news

जानकारी के मुताबिक,  इस मकान में ओमपाल अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते थे। इस हादसे में ओमपाल की तीनों नाबालिग बेटियों की मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार और ग्राम सचिव पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत ओमपाल को मकान बनाने की योजना में किया गया था। ओमपाल मजदूरी का कार्य करता था। उस गांव में खुद का मकान था। हालांकि, वह इसके बाद भी किराए पर रहता था। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now