Haryana News: हरियाणा में कक्षा 1 में दाखिले के लिए आयु सीमा पर बड़ा फैसला, जानें पूरी खबर

On: May 18, 2025 8:00 PM
Follow Us:
Haryana News

हरियाणा में कक्षा 1 में बच्चों के दाखिले को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को निर्देश दिया है कि अब कक्षा 1 में सिर्फ 6 साल के बच्चों को ही दाखिला मिलेगा। पिछले साल सरकार ने उम्र साढ़े 5 साल तय की थी। नए फैसले के पीछे की वजह राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बताई जा रही है।

दाखिले की उम्र 6 महीने बढ़ाई गई

विद्यालय शिक्षा निदेशालय के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 1 में सिर्फ वही बच्चे दाखिला ले पाएंगे जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2025 को 6 साल होगी। हालांकि जिनकी उम्र शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत के दिन यानी 1 अप्रैल 2025 से थोड़ी कम है, उन्हें शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत नियम 10 के तहत 6 महीने की छूट मिलेगी। आपको बता दें कि पहले बच्चे को 5 साल की उम्र में कक्षा 1 में प्रवेश दिया जाता था। लेकिन, सत्र 2024-25 में सरकार ने प्रवेश की आयु बढ़ाकर साढ़े 5 साल कर दी थी। जिसे अब 6 महीने और बढ़ा दिया गया है।

छोटी उम्र में भी पढ़ रहे बच्चों को प्रवेश

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2025 को कक्षा 1 में जाने वाले बच्चों का प्रवेश न रोका जाए। उन्हें कक्षा 1 में पढ़ने की अनुमति दी जाए, भले ही उन्होंने आयु सीमा यानी 6 साल पूरी न की हो। उन्हें पूरे एक साल के लिए रोका न जाए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now