Haryana News: रेवाड़ी पुलिस में बड़ा फेर बदल: 5 थानों के SHO बदले, जानिए पूरी लिस्ट

On: July 23, 2024 2:58 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में SP गौरव राजपुरोहित ने पुलिस महकमें में बडा फेर बदल किया है। एसपी ने पांच थानों के एसएचओ बदल दिए हैं। यहां पर पूरी लिस्ट डाली गई है।

 

rewaro sho list

एसपी की तरफ हाल में एक लिस्ट जारी की गई है। ट्रांसफर सूची में रोहड़ाई थाना के SHO सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को बदलकर उनकी जगह इंस्पेक्टर रामपाल को लगाया गया है।

 

वहीं पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को जाटूसाना, कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र को रामपुरा, रामपुरा थाना प्रभारी मुकेश चंद को कोसली, रामपुरा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को सेक्टर-6 थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

 

बता दें कि रेवाड़ी जिले में 13 पुलिस थाना है। इनमें बावल, कसौला, धारूहेड़ा, खोल, मॉडल टाउन, सदर, साइबर क्राइम, ट्रैफिक थाना प्रभारी को छोड़कर पांच थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now