Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज उर्फ गब्बर कैथल बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर कार्यालय,कैंटीन व शोचालय का निरीक्षक किया। बस स्टेंड पर मिली खामियो के चलते कैथल रोडवेज के 2 कर्मचारियों को तुंरत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
मची अफरा तफरी: जैसे ही हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज उर्फ गब्बर बस स्टेंड पहुचे तो कर्मचारियो की नींद उड गई।
सुपरवाइजर सुनील कुमार को किया सस्पेंड: परिवहन मंत्री अनिल विज सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। बस स्टैंड की हालत बदहाल थीं इसके बाद वे शौचालय पहुंचे तो वहां पर बदबू आ रही है।

इसी को लेकर वहां के अधिकारियों को बुलाया तथा सुपरवाईजर को शोचालय दिखाया। सफाई बदहाल को लेर विज ने स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार को तुंरत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
बस चालक पर गिरी गाज: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज उर्फ गब्बर कैथल बस स्टैंड पहुंचे तो तब चालक मोनू बस को सवाली से धक्का लगवा रहा था। परिवहन मंत्री की गाड़ी वहां पहुंचते ही वह अपनी बस लेकर निकल गया।Haryana News
हरियाणा के परिवहन मंत्री ने चालक की लापरवाही के लेकर उसे सस्पेंड करने के आदेश् दिए है। दो कर्मचारियों के सस्पेड होने से अफरा तफरी मच गईं
केंटीन का लिया जायजा: इसके बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज उर्फ गब्बर साथ ही बस स्टैंड पर बनी कैंटीन में पहुंचे। वहां पर खाद्य पदाथों के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए हैं। इतना ही नही यह भी कहा कि जब तक खाद्य पदार्थों के सैंपल नहीं लिए जाते तब तक पुलिसकर्मी यहीं तैनात रहेंगे।Haryana News
हर माह सुना करेंगे लोगों की समस्याएं: कैथल जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष है। उन्होंने अधिकारियों को भी सचेत किया है कि वह जल्द ही कैथल ही कैथल मे बैठक करेंगे और लोगो की समस्यांए सुनेंगे

















