Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई,  BDPO और ठेकेदार को किया गिरफ्तार

On: September 10, 2025 7:03 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुजेड़ी में विकास कार्यों के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच के बाद नूंह जिले के पुन्हाना में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) पूजा शर्मा और ठेकेदार हीरालाल को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि वर्ष 2020 में कार्यवाहक सरपंच ब्रहमपाल, ग्राम सचिव जोगेंद्र और तत्कालीन BDPO पूजा शर्मा ने आपसी मिलीभगत से बगैर प्रशासनिक मंजूरी लिए फर्जी विकास कार्य दिखाकर करीब 22 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की। इनमें से लगभग 17 करोड़ रुपये विभिन्न कंपनियों के खातों में ठेकेदार हीरालाल के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि पूजा शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायत खातों को फ्रीज होने के बावजूद अपने स्तर पर खुलवाया और रसिक बिहारी कंस्ट्रक्शन कंपनी को भुगतान किया। आरोप है कि इसके एवज में उन्होंने करीब 9 करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में हासिल किए।

इसके अलावा ठेकेदार हीरालाल पर नवंबर 2020 में पेड़-पौधे लगाने के नाम पर लगभग 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप है। दिलचस्प बात यह है कि जिस अवधि में भुगतान दिखाया गया, उस समय पौधारोपण संभव ही नहीं था। इससे संबंधित बिल जून 2021 के बाद काटे गए।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now