Haryana News: खास स्टॉल पर नायब सैनी के उपहारों का मेला, पर्यटकों को मिलेगा खरीदने का मौका

On: November 27, 2025 2:28 PM
Follow Us:
Haryana News: खास स्टॉल पर नायब सैनी के उपहारों का मेला, पर्यटकों को मिलेगा खरीदने का मौका

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार पर्यटक मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिले खास उपहार भी देख और खरीद सकेंगे। इसके लिए शिल्प मेले में एक विशेष स्टॉल लगाई गई है। इस स्टॉल पर मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक मिले 150 से ज्यादा उपहारों को खूबसूरती से सजाया गया है।

मुख्यमंत्री करेंगे स्टॉल का उद्घाटन

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नायब सैनी आज अपने गीता महोत्सव दौरे के दौरान इस खास स्टॉल का उद्घाटन भी कर सकते हैं। स्टॉल की तैयारी पूरी कर ली गई है ताकि पर्यटक आसानी से इन उपहारों को देख सकें और खरीद भी सकें।

पिछले वर्ष की सफलता का अनुभव

पिछले साल भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। उस बार करीब 20 हजार रुपये तक के उपहार स्टॉल पर रखे गए थे। ये उपहार पर्यटकों और भाजपा कार्यकर्ताओं दोनों के बीच खूब पसंद किए गए थे।

उपहारों में दिखी खास दिलचस्पी

भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर आम पर्यटक तक ने उपहारों को खरीदने में खास दिलचस्पी दिखाई थी। इस बार भी उम्मीद है कि यह स्टॉल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिले उपहारों की प्रदर्शनी और बिक्री से मेले की रौनक और बढ़ जाएगी। पर्यटक न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव लेंगे बल्कि इस खास स्टॉल से यादगार उपहार भी खरीद सकेंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now