Haryana News: हरियाणा में बच्चों से भरी स्कूल बस गड्ढे में गिरी, 50 स्टूडेंट्स सवार थे

On: July 14, 2025 1:39 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में एक स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे उस समय हुआ जब रोडवेज बस के चालक ने अचानक स्टेयरिंग घुमाया, जिससे बचने के चक्कर में स्कूल बस सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गई।

ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर बस को पलटने से तो बचा लिया लेकिन हादसे में कंडक्टर की तरफ का शीशा टूट गया और उसके पास बैठे कुछ बच्चों को चोटें आई।

हादसे के समय बस में 50 स्टूडेंट्स सवार थे। सभी बच्चे बुरी तरह डर गए और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को बाहर निकाला। हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए जाम लग गया था। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now