Haryana News: धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे की नंदू गौशाला में गाय को लेने आए पशुपालको ने उस समय हंगामा कर दिया जब उनकी गाय गोशाला से एक गाय नही मिली। उनका आरोप है दूधारी गाय को बेच दिया गया है। काफी सयम तक हंगागा होने के बाद नपा उपचेयरमैन अजय जांगडा व गोशाला कमेटी से जुडे अन्य लोग भी वहां पहुंचें। लोगों ने डेयरी संचालक को समझाते हुए उसकी गाय को दिलवाने पर मामला शांत हुआ।
बता दे 19 अप्रैल को ढालियावास के योगेश ने डेयरी संचालक की दो गाय गोशाला में ले आए थे। जब पशुपालक को पता चला कि उसकी गाय गोशाला वाले पकड ले गए है। वह शनिवार को गोशाला तो वहां से उसकी गाय गायब मिली। जब गोशाला में रहे लोगो पूछा तो पहले कहने लगे गाय मर गई होगी, जब लोगो ने हमांगा किया तो पता चला कि गोशाला कमेटी की ओर से गाय को 11 हजार में बेच दिया गया था।
चूंकि गाय दूध वाली थी तथा गोशाला में नहीं मिलने पर लोगेा ने हमंगा कर दिया। हंगामा होने की की सूचना गोशाला कमेटी से जुडे लोग भी वहां पहुंच गए। बाद में गोशला में देखा किया वह गाय किसी को बेची गई है। । ऐसे में उससे संपर्क करके उस गाय को वापस लाकर पशुपालक को दोनो गायों की 21 सो रूपए की जुर्माना राशि लेते हुए सोंप दिया।
कर्मचारी को हटाया: गाय दूधारू थी। मेरे पीछे से कमेटी के एक युवक ने उस गाय को 11 हजार में बेच दिया। जब असली मालिक यहां आया तो मुझे मेटर का पता चला। गाय को लाकर उसे सोंप दिया गया है। कमेटी की बैठक बुलाई गई है तथा उस कर्मचारी को यहां से हटा दिया गया है।
रोहित गोशाला कमेटी प्रधान, धारूहेड़ा

















